Home uttar pradesh विकसित भारत का रोडमैप है केंद्रीय बजट : केशव प्रसाद मौर्य

विकसित भारत का रोडमैप है केंद्रीय बजट : केशव प्रसाद मौर्य

20
0
केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय बजट 2026 को “विकसित भारत का रोडमैप” बताते हुए कहा कि यह बजट गाँव-गरीब के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, किसानों की आय में वृद्धि, पर्यटन प्रोत्साहन तथा समग्र आर्थिक विकास को नई दिशा देने वाला है। श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब कल्याण, उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण को समर्पित है। यह सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करने वाला बजट है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह “मोदी की गारंटी वाला बजट” है, जिसमें महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, किसानों तथा समाज के हर वर्ग के हितों को सर्वोपरि रखा गया है। शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और महिला-युवा सशक्तिकरण पर केंद्रित यह बजट विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को ठोस नीतियों और परिणामोन्मुख दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाता है।
उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य से पर्यटन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था से एआई, खेल से तीर्थाटन तक हर क्षेत्र में यह बजट नए अवसर खोलता है, जिससे निवेश, उद्यमिता और उत्पादकता को नई गति मिलेगी और भारत उभरते आर्थिक शक्ति-केंद्र के रूप में और सशक्त होगा। उपमुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में से वाराणसी–दिल्ली तथा वाराणसी–सिलीगुड़ी जैसे दो महत्वपूर्ण कॉरिडोर उत्तर प्रदेश को मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की कनेक्टिविटी, निवेश और विकास को नई दिशा मिलेगी।

GNSU Admission Open 2026