Home राष्ट्रीय सोशल मीडिया पर मोदी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाला...

सोशल मीडिया पर मोदी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

24
0
सोशल मीडिया पर मोदी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

छपरा। बिहार में सारण जिले के साइबर थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आरोपी युवक को 72 घंटे के अंदर बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि सोशल मीडिया पर एक युवक का विडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वह नये यूजीसी अधिनियम के विरोध में प्रधानमंत्री को गाली देता तथा अभद्र व्यवहार करता दिखाई दे रहा था। इस मामले में सारण जिला साइबर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की तो आरोपी युवक जिले के अमनौर थाना क्षेत्र का निवासी पाया गया। इस युवक के ने पहले भी सोशल मीडिया पर अनेक आपत्तिजनक पोस्ट वायरल किए हैं। तकनीकी अनुसंधान और आसूचना के आधार पर साइबर थाने की पुलिस ने उक्त आरोपी युवक को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026