15 people, including a parliamentarian, died in a plane crash in Colombia

बोगोटा। उत्तर-पूर्वी कोलंबिया में बुधवार को एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से जिसमें सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कोलंबियाई सांसद डियोजेनेस क्विंटरो अमाया और एक अन्य नेता कार्लोस साल्सेडो भी शामिल हैं। यह दुर्घटना तब हुई जब कोलंबियाई एयरलाइन ‘साटेना’ द्वारा संचालित विमान ‘बीचक्राफ्ट 1900’ वेनेजुएला की सीमा के पास स्थित कुकुटा से ओकाँया जा रहा था।

साटेना ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा, “साटेना एयरलाइन को यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि कुकुटा से ओकाँया के लिए उड़ान भरने वाला बीचक्राफ्ट विमान, भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया है।” विमान में 13 यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे। आधिकारिक यात्री सूची के अनुसार, इसमें एक कोलंबियाई सांसद और एक चुनावी प्रत्याशी शामिल थे।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

कोलंबिया के परिवहन मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है। विमान का मलबा एक दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र में मिला है, और घने जंगल के कारण खोज एवं बचाव कार्यों में काफी मुश्किलें आ रही हैं। परिवहन मंत्री मारिया फर्नांडा रोजास ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।