औरंगाबाद(बिहार)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुए निधन को लेकर देश में शोक की लहर देखी जा रही है। खासकर राजनीतिक गलियारों में शोक देखा जा रहा है। इधर बिहार के औरंगाबाद नगर के बीजेपी विधायक सह मगध के प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने अजित पवार के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट किया है। त्रिविक्रम नारायण सिंह ने इसे राजनीतिक क्षति बताया है।
संवेदना प्रकट करने हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन महाराष्ट के साथ साथ पूरे भारत के लिए दुखद दिन रहा। आज भारत ने एक ऐसे नेता को खोया है जिसकी भरपाई शायद नहीं किया जा सकता। त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि हादसे में उपमुख्यमंत्री एवं एनसीपी प्रमुख अजित पवार सहित 6 लोगों की आकस्मिक निधन देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। त्रिविक्रम नारायण सिंह ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
बता दें कि आज सुबह महाराष्ट्र के बारामती में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम सह एनसीपी प्रमुख समेत 6 लोगों को मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब अजित पवार मुंबई से एक निजी चार्टर्ड प्लेन से बारामती जा रहें थे जहां उन्हें कई सभाओं में शामिल होना था। लेकिन बारामती में रनवे पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया जिसमें अजित पवार सहित उनके पर्सनल असिस्टेंट समेत प्लेन में सवार 6 लोगों की मौत हो गई।







