Home उत्तर प्रदेश भारत का शहरी ढांचा ढह रहा है: राहुल

भारत का शहरी ढांचा ढह रहा है: राहुल

115
0
India's urban infrastructure is collapsing: Rahul

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए इसे “भारत के शहरी ढांचे के पतन” का उदाहरण बताया और कहा कि देश में समस्या पैसे, तकनीक या समाधान की नहीं, बल्कि जवाबदेही की कमी की है। उन्होने अपनी पोस्ट में युवराज मेहता की तस्वीर साझा की है।

गौरतलब है कि युवराज मेहता गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में कार्यरत थे और नोएडा में रहते थे। बीते शुक्रवार रात वह अपने घर लौट रहे थे। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क के पास, घर से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर, उनकी कार (ग्रैंड विटारा) एक तीखे मोड़ के पास नियंत्रण खो बैठी और 20 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में युवराज मेहता की मौत हो गई।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026