हैदराबाद। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान ने टी हब हैदराबाद में बिहार विकास शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया। इसमें नीति-निर्माताओं, उद्यमियों और बिहारी प्रवासियों समेत एक हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन का उद्घाटन तेलंगाना के पूर्व वित्त मंत्री व मलकाजगिरी सांसद ईटेला राजेंद्र ने किया।
वही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के वीडियो संदेश ने आयोजन को और मजबूती दी, जबकि आईपीएस विकास वैभव ने युवाओं और उद्यमियों से नवाचार व उद्यमिता के जरिए बिहार के भविष्य निर्माण का आह्वान किया। मलकाजगिरी के सांसद और तेलंगाना सरकार के पूर्व मंत्री इटेला राजेंद्र ने तेलंगाना में विकास के अनुभवों तथा बिहार के विकास के लिए स्टार्ट-अप्स एवं उद्यमिता की आवश्यकता के संबंध में मार्गदर्शित किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से बिहार से बेंगलुरू पहुंचे बैकुंथपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी पटना सिटी के विधायक रत्नेश कुशवाहा, डिहरी के विधायक सोनू सिंह और रोहतास के शिक्षाविद् अखिलेश सिंह मौजूद रहे। साथ ही कॉरपोरेट जगत से आए लोगों की उपस्थिति ने काॅन्क्लेव के आए लोगों को उत्साहित किया जिनसे मौजूद लोगों को अत्यंत ही प्रभावित हुए।







