Home बिहार तकनीकी खामियों की भेंट चढ़ी पीएमईजीपी की ऑनलाइन ट्रेनिंग

तकनीकी खामियों की भेंट चढ़ी पीएमईजीपी की ऑनलाइन ट्रेनिंग

187
0
PMEGP online training suffers due to technical glitches

रोहतास। पीएमईजीपी योजना के तहत चयनित उद्यमियों को दी जाने वाली ऑनलाइन ट्रेनिंग तकनीकी गड़बड़ियों के कारण प्रभावी नहीं हो सकी। लगातार आ रही तकनीकी समस्याओं के चलते जिला उद्योग केंद्र सासाराम को इस बार ऑफलाइन ट्रेनिंग की व्यवस्था करनी पड़ी, जिससे योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जिला उद्योग महाप्रबंधक इंजीनियर आशीष रंजन ने बताया कि पहले चयनित उद्यमियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाता था, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण यह व्यवस्था कारगर साबित नहीं हुई। मजबूरी में पटना के केवीआईसी टीम की मदद से स्थानीय बैंकर्स के सहयोग से 10 दिवसीय ऑफलाइन प्रशिक्षण कराया जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को राज्यभर में डिसबर्समेंट और पेंडिंग कैंप लगाया जाएगा, जिसमें लाभुकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देने के साथ ही योजना की राशि का वितरण किया जाएगा। हालांकि, समय पर प्रशिक्षण और तकनीकी संसाधनों की कमी के कारण कई उद्यमियों को अब तक उद्योग शुरू करने में देरी का सामना करना पड़ रहा है।

GNSU Admission Open 2026