Home बिहार पत्नी की हत्या को 25 लाख की सुपारी, अवैध संबंध के शक...

पत्नी की हत्या को 25 लाख की सुपारी, अवैध संबंध के शक में रची साजिश

201
0
25 lakh rupees contract for wife's murder, conspiracy hatched on suspicion of illicit relationship

पटना: पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के गजवक मोहम्मदपुर में हुई महिला की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि मृतका के पति ने ही रची थी। पुलिस के मुताबिक पत्नी के कथित अवैध संबंधों के शक में पति ने 25 लाख रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई।

मृतका की पहचान जहानाबाद जिले के पाली थाना क्षेत्र निवासी माला देवी के रूप में हुई, जो सुबोध शर्मा की पत्नी थीं। 11 जनवरी को माला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच में मामला पूरी तरह उलझा हुआ था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया।

GNSU Admission Open 2026

पटना पश्चिम के एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि माला देवी के कुछ लोगों से निजी संबंध और वित्तीय लेन–देन को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी तनाव के चलते सुबोध शर्मा ने अपने पुराने परिचित कुणाल किशोर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। दोनों के बीच 25 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें कुछ रकम एडवांस भी दी गई थी।

योजना के तहत 11 जनवरी को माला देवी को जमीन दिखाने के बहाने गजवक मोहम्मदपुर बुलाया गया। वहां सुनसान इलाके में ले जाकर गोली मार दी गई और आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, सीडीआर और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के सहारे सबसे पहले कुणाल किशोर को जहानाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसके बाद पति सुबोध शर्मा को भी दबोच लिया गया।

फुलवारीशरीफ एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने इस मामले का खुलासा किया। पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है। इस घटना ने रिश्तों के भीतर पल रही खौफनाक साजिश को उजागर कर दिया है।

GNSU Admission Open 2026