Home बिहार लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, 10 सर्कुलर रोड के बाद आलीशान मकान...

लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, 10 सर्कुलर रोड के बाद आलीशान मकान पर नजर

144
0
Lalu Yadav's troubles mount, after 10 Circular Road, eyes on palatial house

पटनाः राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की कुंडली में चौथा भाव पर ग्रह गोचर का संकट विराजमान हो गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिस किसी के कुंडली में चौथा भाव पर ग्रह गोचर का संकट विराजमान होता है तो उसके घर-परिवार की खुशियों और अनुयायियों पर भी नकारात्मक प्रभाव का संकेत देता है। यदि चौथा भाव किसी ग्रह से पीड़ित हो तो व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संभवतः लालू यादव पर नकारात्मक प्रभाव वाले ग्रह गोचर प्रतीत होता है। यही वजह भी है वर्तमान में वे घर विवाद में उलझते जा रहे हैं। 10 सर्कुलर रोड आवास का बवाल अभी खत्म भी नहीं हुआ कि गुलाबाग स्थित लालू यादव के मकान और जमीन को लेकर एक नया बवाल सामने आ गया है।

और यह बवाल जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार के बयान के बाद आया। दरअसल, सत्तारूढ़ जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने सरकार से लालू की संपत्तियों की जांच की मांग कर दी है। यह वही घर है पिछले दिनों जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इस पर जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सवाल उठाया है कि जो नेता कभी चपरासी के क्वार्टर में रहने का दावा करते थे और अपनी सादगी का बखान करते थे, आज वही पटना के सबसे पॉश इलाकों में ‘महल’ जैसा आवास कैसे बनवा रहे हैं। लालू यादव के इस नए घर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बतौर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की हैसियत से कह डाला कि प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार जन सुनवाई में आवेदन देंगे तो इसकी जांच जरूर कराई जाएगी।

GNSU Admission Open 2026

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इस निर्माणाधीन आवास की जमीन के मालिकाना हक, निर्माण सामग्री के स्रोत और आय के स्रोतों की गहन जांच कराई जाएगी। नीरज कुमार की शिकायत पर यह भी जाचं की जाएगी कि क्या यह जमीन राजनीतिक फायदे के बदले दान में मिली है या फिर कानूनी तरीके से हासिल की गई है। 10 सर्कुलर रोड आवास खाली कराने को ले कर भी काफी बवाल हुए। कई तरह के आरोपों से गुजरना पड़ा। जदयू ने तो आवास खाली कराए जाने के बाद उसकी खोदाई कराने तक का आग्रह कर डाला। रात के अंधेरे में गमले ले जाने पर भी तंज कसा मीडिया को दि‍ए बयान में जदयू के मुख्‍य प्रवक्‍ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने यहां तक कह डाला कि वे लोग शौचालय की टोंटी भी ले जा सकते हैं।

GNSU Admission Open 2026