Home बिहार सड़क सुरक्षा माह के तहत डीएम ने जागरूकता रथ को किया रवाना

सड़क सुरक्षा माह के तहत डीएम ने जागरूकता रथ को किया रवाना

217
0
DM flagged off awareness chariot under Road Safety Month

सासाराम। सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत रोहतास जिलाधिकारी ने आमजनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय, रोहतास परिसर से सड़क सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा। जिला पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जा रहा है।

लोगों के बीच जागरूकता के उद्देश्य से इसी कड़ी में अलग-अलग तिथि को जिले में विभिन्न तरह कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। इस बीच ध्वनि रथ के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग एवं सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रोहतास जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक हैं, ऐसे में सभी नागरिकों का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।

GNSU Admission Open 2026

जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने तथा चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन पुलिस के डर से नहीं, बल्कि स्वयं की एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए किया जाना चाहिए। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे सड़क सुरक्षा माह के दौरान चलाए जा रहे अभियानों में सक्रिय सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाएं।

GNSU Admission Open 2026