Home बिहार डीएम के जनता दरबार में अतिक्रमण व जमीनी विवाद को लेकर पहुंच...

डीएम के जनता दरबार में अतिक्रमण व जमीनी विवाद को लेकर पहुंच रहें लोग

344
0
People are reaching the DM's public court regarding encroachment and land disputes.

सासाराम। जिला मुख्यालय सासाराम समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी द्वारा जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, रोहतास, प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व प्रशाखा, निदेशक डीआरडीए, जिला विकास पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी रोहतास एवं जिला मुख्यालय स्थित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।

उक्त जनता दरबार में कुल 78 व्यक्ति उपस्थित हुए, जिन्हें विषयवार/विभागवार यथा- राजस्व, विकास, विद्युत, लोक स्वास्थ्य एवं अन्य विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं/ शिकायतों को अलग-अलग पंक्तियों में बैठाकर सभी आवेदकों से जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों यथा- अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी एवं अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक-एक करके सभी आवेदकों से साक्षात्कार करते हुए उनके फरिवादों/समस्याओं को सुना गया तथा उनसे प्राप्त आवेदन पत्रों पर त्वरित निष्पादन करने हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देशों के साथ तत्काल कार्रवाई करने हेतु हस्तगत करा दिया गया।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026