Home बिहार राज्यसभा सीट को लेकर मांझी का अल्टीमेटम, NDA पर बढ़ाया दबाव

राज्यसभा सीट को लेकर मांझी का अल्टीमेटम, NDA पर बढ़ाया दबाव

46
0
Manjhi issues ultimatum regarding Rajya Sabha seat, increases pressure on NDA

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब राज्य में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी दांव-पेच शुरू हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने राज्यसभा की सीट को लेकर एनडीए को धमकी दे दी। जीतन राम मांझी ने रविवार को धमकी देते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी को राज्यसभा सीट नहीं दी गई, तो वह केंद्रीय कैबिनेट और NDA छोड़ देंगे। केंद्र की मोदी सरकार में MSME मंत्री जीतन राम मांझी गयाजी में अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मांझी ने कहा, ‘2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान किए गए वादे के मुताबिक हमें एक राज्यसभा सीट मिलनी चाहिए।’

उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान सहयोगी बीजेपी ने ‘हम’ को दो लोकसभा सीटें और एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था, लेकिन सिर्फ एक लोकसभा सीट दी, जिसे उन्होंने जीता। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री बनाने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। मांझी ने कहा कि, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्रीय कैबिनेट में जगह देने के लिए धन्यवाद देता हूं, लेकिन हमारी राज्यसभा सीट अभी भी बाकी है।’

GNSU Admission Open 2026

मांझी ने कहा कि अप्रैल में होने वाले राज्यसभा चुनावों में उनकी पार्टी को एक सीट मिलनी चाहिए। मांझी ने सवाल करते हुए कहा कि, ‘कल रात, मैं टीवी चैनलों पर खबरें देख रहा था, जिसमें बताया गया था कि अगले साल अप्रैल में खाली होने वाली पांच सीटों में से दो BJP को, दो जेडीयू को और एक LJP (राम विलास) को मिलेंगी, लेकिन हम (S) का क्या होगा?’ उन्होंने कहा कि, ‘अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई, तो मैं कैबिनेट छोड़ दूंगा और अलग रास्ता अपनाऊंगा।’ नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में मंत्री अपने बेटे संतोष कुमार सुमन को सलाह देते हुए मांझी ने उनसे ‘राजनीति में जोखिम उठाने’ और हिम्मत न हारने की अपील की। मांझी ने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो आप मंत्री पद छोड़ देना।

GNSU Admission Open 2026