सासाराम। रोहतास जिले के दत्तक ग्रहण संस्थान में पल रहे बालिका को यूएसए के दंपति ने गोद लेकर मिशाल पेश किया है। दत्तक ग्रहण की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए यूएसए के दंपति ने बालिका को गोद लिया। यह प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की गई। दत्तक ग्रहण कार्यक्रम रोहतास जिलाधिकारी के कार्यालय में सम्पन्न हुआ जहां जिलाधिकारी ने बच्चे के नए माता पिता को शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को एक सुरक्षित और प्यार भरा परिवार मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को एक सुरक्षित और प्यारभरा परिवार मिलना चाहिए, जिससे उनका समुचित विकास हो सके।
बाल संरक्षण इकाई को निर्देश दिया कि वे आगे भी जरूरतमंद बच्चों के पुनर्वास और उनके बेहतर भविष्य के लिए कार्य करें, ताकि हर बच्चा सुरक्षित वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर सके। साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई की पदाधिकारी विनीता कुमारी ने बताया कि यूएसए के दंपत्ति को पूरी प्रक्रिया के तहत फाइनल एडॉप्शन कराया गया। दंपतियों ने मानवी नामक बच्ची को अडॉप्ट किया है। वही बालिका को गोद लेने वाले यूएसए के दंपति ने खुशी जाहिर किया हैं। दंपति नंदा बालोद और आयरन बालोद ने कहा कि हम लोग बच्चे को पाकर काफी खुश है।







