Home बिहार टेलर की टक्कर से महिला की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम...

टेलर की टक्कर से महिला की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

284
0
Woman dies after being hit by a trailer, angry villagers block road

पटना: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत संदेश टोला के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका जिले के अखगांव गांव निवासी रंजीत कुमार की 29 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी है। मृतका के पति रंजीत कुमार ने बताया कि गायत्री देवी किसी काम से संदेश टोला गई थीं।

इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक टेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई लेकिन उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही सड़क जाम कर दिया और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे।

GNSU Admission Open 2026

सूचना मिलते ही संदेश थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह स्थिति को शांत कराया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने शव का पोस्टमार्टम किया।



GNSU Admission Open 2026