Home बिहार आज नीतीश का शपथ ग्रहण: नई सरकार के संभावित मंत्रियों की लिस्ट...

आज नीतीश का शपथ ग्रहण: नई सरकार के संभावित मंत्रियों की लिस्ट चर्चा में

193
0
Nitish's swearing-in ceremony today: List of possible ministers for the new government in discussion

पटना: बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन से जुड़ी तमाम अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया, जिसके बाद उनके 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। वहीं भाजपा ने अपने विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना है। दोनों को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। आज 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार शपथ ग्रहण करेंगे। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के साथ 20 मंत्री शपथ ग्रहण कर सकते हैं। नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल 20 सदस्यों को जगह मिली है। इसमें जदयू के कोटे से 8 मंत्री बनेंगे। वहीं भाजपा से 8, लोजपा रामविलास से तीन और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो से एक मंत्री बनेगा। मंत्रि मंडल में सभी सहयोगी दलों को उनकी संख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के अलावा, नई कैबिनेट में इन नेताओं के शामिल होने की संभावना है। खरमास के बाद मंत्रिमंडल का आगे विस्तार किया जाएगा।

राजनीतिक दलसंभावित मंत्री (उपमुख्यमंत्री के अलावा)
भारतीय जनता पार्टी (BJP)प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, संजय टाइगर, सुरेंद्र मेहता, मंगल पांडे, श्रेयसी सिंह या रमा निषाद
जनता दल यूनाइटेड (JDU)विजेंद्र यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, लेशी सिंह, संतोष निराला, मदन सहनी, रत्नेश सदा।
लोजपा (रामविलास)राजू तिवारी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM)संतोष सुमन (जीतन राम मांझी के बेटे)।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो)स्नेहलता कुशवाहा ( उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी)

बता दें, नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित अन्य राज्यों के सीएम शामिल हो सकते हैं।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026