सासाराम। सासाराम प्रखंड के बेलाढ़ी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में बुधवार को विश्व बाल दिवस 2025 के अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन जिला परियोजना प्रबंधक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 100 छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगो युक्त स्कूल बैग, लंच बॉक्स एवं स्टेशनरी किट तथा अल्पाहार दिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं जिला परियोजना प्रबंधन के द्वारा सभी छात्रों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा विश्व बाल दिवस 2025 के बारे में बताया गया।
साथ ही विद्यालय परिसर में सभी छात्राओं के नाम वृक्षारोपण किया गया। विश्व बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक, प्रधानाध्यापक, जिला मिशन समन्वयक, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, कार्यालय सहायक एवं विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।।







