Home बिहार आरजेडी के सामने वर्चस्व बचाने की चुनौती, जारी है मतदान

आरजेडी के सामने वर्चस्व बचाने की चुनौती, जारी है मतदान

238
0
RJD faces challenge to maintain dominance, voting continues

शिवहर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शिवहर विधानसभा सीट पर सबकी नजर है। ये सीट शिवहर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और बिहार का सबसे कम जनसंख्या वाला दूसरा जिला है। इस क्षेत्र का मुख्य चुनावी मुद्दा हर साल आने वाली बाढ़ है, जो स्थानीय निवासियों के जीवन को प्रभावित करती है। 2020 के चुनाव में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के चेतन आनंद ने शानदार जीत हासिल की थी, जिन्होंने 36,686 वोटों के बड़े अंतर से जदयू के मोहम्मद शर्फुद्दीन को हराया था। हालांकि, बाद में चेतन आनंद जेडीयू के समर्थन में आ गए और उन्होंने इस सीट को भी छोड़ दिया। हालांकि, उनकी मां लवली आनंद शिवहर से जेडीयू की सांसद हैं। शिवहर विधानसभा सीट पर 2025 में फिर से एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है।

  • वर्तमान उम्मीदवार: इस बार ये सीट एनडीए गठबंधन के तहत जेडीयू से श्वेता गुप्ता और महागठबंधन से आरजेडी की टिकट पर नवनीत कुमार चुनावी मैदान में हैं।
  • महागठबंधन का दांव: 2020 में राजद के चेतन आनंद (जिन्हें 73,143 वोट मिले थे) ने 21.90% के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2025 में उम्मीदवारों की स्थिति में बदलाव आया है, लेकिन राजद/महागठबंधन के लिए ये सीट अपना वर्चस्व बरकरार रखने की बड़ी चुनौती है।
  • NDA की वापसी की कोशिश: एनडीए इस सीट को वापस अपने खाते में लाने के लिए जोर लगा रहा है। 2015 में जदयू के शर्फुद्दीन ने ये सीट जीती थी, लेकिन 2020 में हार गए थे। अब एनडीए अपनी बदली हुई रणनीति और गठबंधन के नए सहयोगियों के साथ मैदान में है।

इस सीट पर इस बार कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 11 नवंबर को लगभग 2.86 लाख मतदाता करेंगे। पिछली बार जेडीयू की टिकट चनाव लड़े शर्फुद्दीन इस बार बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की ओर से नीरज सिंह ताल ठोक रहे हैं। वोटिंग के बाद 14 नवंबर को पता चलेगा की इस बार बाजी किसके हाथ रही।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026