Home बिहार बारुण में बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

बारुण में बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

367
0
BJP instilled enthusiasm among its workers in Barun

नवीनगर। बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है। ऐसे में सभी पार्टिया राजनीतिक रंग में पूरी तरह से रंग गयी है। इधर औरंगाबाद जिले के नबीनगर विधानसभा के बारुण ने बीजेपी कोर कमेटी की बैठक की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री सतीशचंद शर्मा, बिहार प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह चंद्रवंशी उपस्थित हुए।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिजेंद्र चंद्रवंशी एवं संचालन जिला मंत्री अशोक पांडेय ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सह मगध क्षेत्र के प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कार्यकर्ताओ में उत्साह भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ एकजुट हो कर कार्य में लगने का आह्वान किया। साथ ही एनडीए सरकार के कार्यो पर भी प्रकाश डालते हुए इसे जन जन पहुंचने का भी अपील किया। साथ ही संगठन के कार्यो को जल्द पूरा करते हुए एवं चुनाव में लगने का आह्वान किया। वही बैठक सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत के सरकार बनेगी।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओ को अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए अपने अपने कार्य क्षेत्र में लगने की बात कही। उन्होंने कहा की सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर जाये एवं सभी सम्मानित लोगो से मिले तथा लाभर्थोियो से मुलाकात करे। बैठक में मुख्या रूप से विधानसभा प्रभारी संजय गुप्ता, विधानसभा संयोजक मुनींद्र राम, जिला मंत्री सिमा गुप्ता, बीएलए 1 बीरेंद्र कुमार सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष शुशील पांडेय, पारस सिंह, मनोज सिंह, सुजीत गुप्ता, अमरेंद्र कुशवाहा, सुधा सिंह, जिला अध्यक्ष सारिका शेखर, जिला मंत्री सुमन अग्रवाल, मंडल प्रभारी उमेश सिंह, विवेक कुमार सिंह, अजित शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

GNSU Admission Open 2026