Home बिहार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज,वोटर्स लिस्ट हुई फाइनल

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज,वोटर्स लिस्ट हुई फाइनल

486
0
Final publication of voter list today, voters list finalized

पटना:आज मतदाता सूची प्रारूप का अंतिम प्रकाशन होगा। चुनाव आयोग ने पहले ही कहा था कि 30 सितंबर कोर अंतिम मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन कर दिया जाएगा। करीब सात करोड़ 30 लाख मतदाताओं की फाइनल सूची तैयार कर ली गई है। खास बात यह है कि इस बार वोटर लिस्ट में करीब 14 लाख नए मतदाता भी शामिल हो सकते हैं। इनमें अधिकतर ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है। इधर, चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को सार्वजनिक करने के साथ-साथ हर जिले के निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में भौतिक प्रति भी उपलब्ध करवा देगी। सभी राजनीतिक दलों को भी मतदाता सूची प्रारूप की अंतिम सूची उपलब्ध करवाई जाएगी। निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की शुरुआत जून माह में की थी। इस कार्य से पहले 7 करोड़ 89 लाख मतदाता थे। इसके पुनरीक्षण कार्य के बाद कुल 65 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे थे। इनमें 22 लाख से अधित मृत मतदाता, करीब 35 लाख विस्थापित मतदाता थे। वहीं करीब सात लाख लोग ऐसे मतदाता थे, जिनका नाम दो जगह दर्ज था। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन्हें दावा आपत्ति के लिए 30 दिन का वक्त दिया था। 

GNSU Admission Open 2026