Home बिहार चुनाव को लेकर अधिकारी ने किया बैठक

चुनाव को लेकर अधिकारी ने किया बैठक

392
0
The officer held a meeting regarding the election

चेनारी। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा सभागार भवन में रविवार को चेनारी विधानसभा के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ अधिकारियों ने बैठक किया।

बैठक में एडीएम ललित भूषण रंजन ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट सहायक निर्वाची पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्रों का सत्यापन करेंगे और वहां कौन-कौन से बुनियादी सुविधा नहीं है, जैसे बिजली, पानी, सड़क, रैप आदि की जांच करेंगे और जांच के बाद इन समस्याओं को वरीय अधिकारी को जानकारी देंगे। ताकि चुनाव से पहले समस्याओं का निदान किया जा सके।

GNSU Admission Open 2026

इस मौके पर चेनारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, अंचलाधिकारी पूजा शर्मा, रोहतास बीडीओ बबलू कुमार, शिवसागर बीडीओ अशोक कुमार, नौहट्टा बीडीओ मेहनाज जविन, रोहतास अंचलाधिकारी सुशी, नौहट्टा अंचलाधिकारी हिंदुजा भारती एवं सभी चेनारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित हुए।

GNSU Admission Open 2026