Home बिहार चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, स्टेट लेवल नेता ने दिया...

चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, स्टेट लेवल नेता ने दिया इस्तीफा

467
0
JDU faces major setback ahead of elections, state-level leader resigns

जमुई: बिहार विधानसभा चुनाव (2025) से पहले राज्य में सियासी पारा हाई है। नेताओं के इधर-उधर होने का दौर भी जारी है। वहीं, कुछ नेताओं का अपनी-अपनी पार्टी से मोहभंग भी होता दिख रहा है। अब इसमें एक और नाम जमुई के नेता का जुड़ गया है। सिकंदरा के सक्रिय जदयू नेता सिंधु कुमार पासवान ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति की सदस्यता और सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है।

सिंधु कुमार पासवान ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि वे 17 वर्षों से पार्टी के कर्मठ सिपाही के तौर पर लगातार कार्यरत थे, लेकिन जिलाध्यक्ष की उपेक्षा और मनमानी के चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर नए लोगों को तरजीह दी जा रही है, जिससे जदयू कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष है।

GNSU Admission Open 2026

पिरहिंडा थाना अंतर्गत पोहे गांव निवासी पासवान के इस इस्तीफे को स्थानीय जदयू संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस घटनाक्रम से सिकंदरा व जमुई क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सिकंदरा जमुई जिले का बिहार विधान सभा क्षेत्र है। यह जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2015 में यहां से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी विधायक चुने गए हैं। 2020 में इस सीट से हम के प्रफुल्ल कुमार सिंह ने बाजी मारी थी।

GNSU Admission Open 2026