Home बिहार सीसीटीवी फुटेज ने पलटा रिश्वत का मामला

सीसीटीवी फुटेज ने पलटा रिश्वत का मामला

400
0
CCTV footage turns bribery case upside down

रोहतास: बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित परिचारी विनोद कुमार को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किए जाने का मामला नया मोड़ ले चुका है। इस घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निगरानी विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। हालांकि देर शाम निगरानी विभाग ने प्रेस बयान जारी कर विनोद कुमार को हिरासत से मुक्त कर दिया और मामले में अनुसंधान जारी रहने की बात कही है।

धनगांईं गांव निवासी राकेश कुमार ने परिचारी विनोद कुमार पर जमीन विवाद निपटाने के लिए 1 लाख 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। शिकायत की जांच में निगरानी विभाग ने आरोप को सही पाया और पटना से आई टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद निगरानी डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत सही पाई गई थी और इसी आधार पर परिचारी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद का मामला डीसीएलआर के अधीन लंबित है और आगे की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में देखा गया कि दो लोग परिचारी की कुर्सी के पीछे लिफाफा रख जाते हैं।

GNSU Admission Open 2026

विनोद कुमार न तो पीछे मुड़कर देखते हैं और न ही रुपये को छूते हैं। इसके बावजूद चंद सेकेंड बाद निगरानी विभाग की टीम आकर उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। खास बात यह कि गिरफ्तारी के दौरान उनके हाथों की केमिकल टेस्टिंग भी नहीं की गई। सीसीटीवी सामने आने के बाद निगरानी विभाग ने बयान जारी कर कहा कि रकम परिचारी के कुर्सी के पीछे से बरामद हुई थी, लेकिन उन्होंने उसे स्पर्श नहीं किया। विभाग ने माना कि यह मामला परिवादी और आरोपी के बीच जमीन विवाद से जुड़ा है। इसलिए पूछताछ के बाद विनोद कुमार को छोड़ दिया गया और आगे की कार्रवाई साक्ष्य मिलने पर की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026