Home बिहार जिले के 18 प्रखंडों में समृद्धि संस्था जगाएगी शिक्षा की अलख

जिले के 18 प्रखंडों में समृद्धि संस्था जगाएगी शिक्षा की अलख

500
0
Samridhi Sanstha will spread awareness about education in 18 blocks of the district

रोहतास। जिला के18 प्रखंड में स्मृद्धि संस्था के बैनर तले शिक्षा चौपाल अभियान भाग 4 का योजन किया गया हैं। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने सरकारी स्कूलों में ड्रॉप आउट एंव बाल विवाह रोकने के उददेश्य से यह अभियान 16 सितम्बर से 25 सितम्बर 2025 तक चलाया जाएगा। जिले के 18 प्रखण्ड के 650 गाँव में करीब 1300 दस दिनो तक यह अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान को सफल बनाने में संस्था की 65 से अधिक महिलाएँ एवं कार्यकर्ता गाँव- गाँव जाएंगी। ये कार्यकर्ता शिक्षा चौपाल में महिलाओ, पुरुषो एव किशोरियो के बीच बालिका शिक्षा के राह में आनेवाली चुनौतियों, समस्याओं एवं उनके स्थानीय स्तर पर समाधान कैसे किए जा सकते है इसको लेकर चर्चा करेंगी। साथ ही स्थानीय लीडर की सफलत कहानियों की चर्चा कर उन्हे शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जायगा। कार्यकर्ता हर दिन के शिक्षा चौपाल का अनुभव को ऐप के जरिए रिकॉड करेंगी ताकि केंद्रीय स्तर पर ग्रामिण क्षेत्रों की शिक्षा संबंधी समस्यायों की समिक्षा कर निराकरण करने का प्रयत्न कियाजा सके ।

GNSU Admission Open 2026

शिक्षा चौपाल के समापन के बाद चिन्हित की गई समस्यायो के समाधान के लिए महिला कार्यकर्ता फिल्ड में जाकर प्रयास करेंगी। बता दें कि यह आन्दोलन बिहार के 8 जिलो मे पिछले साल अक्टुबर मे शुरु हुआ था जिसका यह चौथा चरण हैं। इसके पहले तीन तीन महीने पर 10 दिवसीय अभियान के तीन चरण संपन्न हो चुके है। इस अभियान के तहत अब तक सैकड़ो ड्रॉप आउट लड़कियों का नामांकन कराया गया है। साथ ही उनका जन्म प्रमाण पत्र व अधारकार्ड बनवाए गए। जिले में मंगलवार से शुरू हो रहे अभियान के पहले दिन समृद्धि संस्था के सचिव तारा सिंह, मालती देवी, दुर्गाकुमारी, डिम्पल देवी, रूपकी कुमारी इत्यादि लोग शामिल होकर शिक्षा की अलख जगाएंगे।

GNSU Admission Open 2026