Home बिहार पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर बवाल, भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस...

पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर बवाल, भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस का तीखा जवाब

286
0
Uproar over using abusive language against PM Modi, Congress' sharp reply to BJP's allegations

पटना: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कह गए अपशब्द को लेकर एक और जहां राजनीतिक माहौल गर्म होने लगा है वहीं आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मंगलवार को स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अपमान के मुद्दे पर कांग्रेस-राजद के खिलाफ मोर्चा खोला था। जिनके बाद अब कांग्रेस भी भाजपा पर हमलावर हो गई है। बिहार कांग्रेस के कई नेताओं ने अलग-अलग बयान जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर कई आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस ने तो यहां तक कह दिया कि आज पीएम मोदी और उनकी पार्टी के नेता मां के नाम को आगे कर वोट बैंक की राजनीति करना चाहते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन, असितनाथ तिवारी ने अलग-अलग बयान जारी किया और कहा कि पीएम मोदी बार-बार मां शब्द का अपमान करते रहे उन्होंने तो उसे वक्त की मां के नाम का अपमान किया जब कहा कि उनका जन्म जैविक रूप से नहीं, बल्कि ईश्वरीय अवतार से हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब मणिपुर की महिलाओं पर अत्याचार और शोषण हो रहे थे, तब एनडीए के नेता कहां थे? जिन महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया गया या जिन पर शारीरिक और मौखिक हमले किए गए, क्या वे किसी की मां, बहन या बेटियां नहीं थीं? तब मोदी जी का दिल नहीं पसीजा, क्यों नहीं रोना आया? ज्ञान रंजन ने कहा कि मोदी जी ने दूसरे की पत्नी की पैसे की बोली लगाई 50 लाख की गर्लफ्रेंड…तब भाजपा और एनडीए नेताओं की आंखों में आंसू क्यों नहीं निकले।

GNSU Admission Open 2026

कांग्रेस ने इए वोट की नौटंकी बताया है। देश के पूर्व पीएम जो शहीद हुए उनकी पत्नी को खुलेआम सार्वजनिक मंच से मोदी जी ने कांग्रेस की विधवा बोल कर अपमानित किया तब क्या भाजपा और नडीए वालो का मुंह में दही जम गया था? जर्सी गाय, दीदी ओ दीदी और कई अन्य तरह के उपनाम से महिलाओं को मोदी जी और भाजपा के नेताओं ने अपमानित किया है। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा, जो घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, वो फिल्मी है। इन लोगो ने कभी भी महिलाओं का सच्चा सम्मान नहीं किया और अब, बिहार में, वे वोट मांगने के लिए अपनी दिवंगत मां की स्मृति का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन बिहार और देश अब इस दिखावे में नहीं आने वाले। यहां बता दे कि पीएम के अपमान के मुद्दे पर भाजपा ने गुरुवार को बिहार बंद का एलान किया है।

GNSU Admission Open 2026