Home बिहार बाइक सवार छ अपराधियों ने तीन लोगों को मारी गोली, एक की...

बाइक सवार छ अपराधियों ने तीन लोगों को मारी गोली, एक की मौ/त

331
0
Six criminals riding a bike shot three people, one died

शिवसागर (रोहतास)। जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा गांव में शनिवार की देर शाम दो बाइक पर सवार छ अपराधियों ने तीन अलग-अलग लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की सदर अस्पताल सासाराम में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान चंदवा गांव निवासी बुटन शाह के 40 वर्षीय पुत्र जोखन शाह के रूप में हुई है। वहीं घायलों में चंदवा गांव के हीं रहने वाले शिवपूजन यादव के 24 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव तथा नथुनी सिंह का 32 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार सिंह शामिल है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बाइक सवार छ अपराधी अचानक चंदवा गांव में आते हीं अंधाधुंध गोली चलाने लगे। उनके रास्ते में जो भी आया, उन पर गोली चला दी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

दो अपराधी दबोचे गए

GNSU Admission Open 2026

वहीं गांव में अचानक अंधाधुंध फायरिंग होने से दहशत का माहौल हो गया और ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे। हालांकि इस क्रम में कुछ ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए पीछा कर दो अपराधियों को दबोच लिया और दोनों की जमकर पिटाई भी कर दी। घटना की सूचना मिलते हीं सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार एवं एसडीएम आशुतोष रंजन चंदवा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से विस्तृत पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि दो बाइक पर सवार छः अपराधियों द्वारा तीन लोगों को गोली मारी गई है, जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

तंत्र मंत्र का चक्कर

वही घटना के संबंध में रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया mk अभी तक यह स्पष्ट हो पा रहा है कि यह घटना चंदवा (शिवसागर) के रहने वाले चाचा (कमलेश यादव) और भतीजा चितरंजन यादव के बीच विवाद के कारण हुआ है। उन्होके बताया कि चितरंजन यादव को संदेह था कि उसका चाचा कमलेश यादव उसके परिवार के ऊपर तंत्र मंत्र करता है। इसके बदले उसने करगहर थाना क्षेत्र से तीन अपराधियों को कमलेश यादव की हत्या के लिए बुलाया। कमलेश यादव को गोली मार कर भागने के क्रम में जोखन शाह को गोली मारी गई जिनकी मृत्यु हो गई हैं और अनिल जख्मी है। दो जख्मी (कमलेश और अनिल) इलाजरत है।
और पकड़े गए अपराधी अंकित और कृष्णा भी जख्मी अवस्था में इलाजरत है।

GNSU Admission Open 2026