Home बिहार सीवान में राहुल गांधी के दौरे से बदले ट्रैफिक रूट, प्रशासन ने...

सीवान में राहुल गांधी के दौरे से बदले ट्रैफिक रूट, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

353
0
Traffic routes changed due to Rahul Gandhi's visit to Siwan, administration issued guidelines

सीवान: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के सीवान दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए हैं। समाहरणालय सीवान के जनसंपर्क शाखा की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। निर्देश के मुताबिक, 29 अगस्त को दोपहर 3 बजे के बाद गोपालगंज मोड़ से हरदिया मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

सारण बाईपास से सीवान टाउन में प्रवेश करने वाले वाहनों को हरदिया चौक से सराय थाना, सैफायर इन होटल, सिसवन डाला, स्टेशन मोड़, आंदर ढाला और कंधवारा होते हुए दरोगा राय कॉलेज मोड़, मैरवा रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, मैरवा रोड से आने वाली गाड़ियां कंधवारा, रेणुआ, आंदर ढाला, स्टेशन मोड़, सिसवन डाला, सैफायर इन होटल और सराय थाना होते हुए हरदिया से बाईपास की ओर भेजी जाएंगी।

GNSU Admission Open 2026

नगर थाना की ओर से किसी भी वाहन को जेपी रोड में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह, हकाम से आने वाले वाहनों का भी जेपी रोड में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और शव यात्रा पर इन पाबंदियों का असर नहीं पड़ेगा। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही, प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम किए गए हैं।







GNSU Admission Open 2026