Home बिहार कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी बिक्कू सिंह ने बढ़ाई हलचल, महागठबंधन का नया...

कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी बिक्कू सिंह ने बढ़ाई हलचल, महागठबंधन का नया दांव

433
0
Congress's potential candidate Bikku Singh created a stir, Mahagathbandhan's new bet

तरैया। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तरैया सीट पर कांग्रेस ने नया राजनीतिक प्रयोग करने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी धनवीर कुमार सिंह उर्फ़ बिक्कू सिंह के मैदान में आने से महागठबंधन के भीतर ही टिकट चाहने वाले उम्मीदवारों की धड़कनें तेज़ हो गई हैं। बिक्कू सिंह बीते दिनों सासाराम से राहुल गांधी की “वोट अधिकार यात्रा” में अखिलेश सिंह के साथ पूरे दलबल के साथ शामिल हुए। सहारनपुर मंडल में यात्रा प्रवेश करते ही उन्हें पार्टी ने अति महत्वपूर्ण जिम्मेवारी भी सौंपी, जिससे संगठन में उनका कद और बढ़ गया है।

कांग्रेस खेमे का मानना है कि बिक्कू सिंह की साफ-सुथरी छवि, स्थानीय पहचान और कार्यकर्ताओं के साथ गहरी पकड़ उन्हें तरैया सीट पर एक सशक्त उम्मीदवार बना सकती है। खास बात यह है कि उन्हें राजद के एक बड़े राजपूत नेता का भी आशीर्वाद प्राप्त है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह समर्थन उन्हें महागठबंधन के भीतर मजबूत स्थिति दिला सकता है। तरैया विधानसभा क्षेत्र में अब तक राजनीति परंपरागत समीकरणों के इर्द-गिर्द घूमती रही है।

GNSU Admission Open 2026

लेकिन कांग्रेस का यह नया प्रयोग महागठबंधन को एक ताज़ा ऊर्जा देने वाला कदम माना जा रहा है। पार्टी का प्रयास है कि स्थानीय सामाजिक समीकरणों को साधते हुए एनडीए के प्रभाव को चुनौती दी जा सके। बिक्कू सिंह का राजनीतिक सफर अभी लंबा नहीं रहा है, लेकिन युवाओं और ग्रामीण वोटरों के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। उनकी सक्रियता और क्षेत्रीय जुड़ाव ने उन्हें लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना दिया है। अब देखना यह है कि कांग्रेस का यह प्रयोग कितना सफल होता है और क्या बिक्कू सिंह तरैया की जमीनी राजनीति में महागठबंधन को निर्णायक बढ़त दिलाने में सक्षम हो पाते हैं या नहीं। लेकिन इतना तय है कि उनके नाम के चर्चे से तरैया विधानसभा का चुनावी माहौल गरमा चुका है।

GNSU Admission Open 2026