Home बिहार जल एवं पर्यावरण मंत्री ने हाउस बोटिंग का किया उद्घाटन

जल एवं पर्यावरण मंत्री ने हाउस बोटिंग का किया उद्घाटन

545
0
Water and Environment Minister inaugurated house boating

करमचट डैम और गुप्ताधाम के विकास पर खर्च होंगे 14.91 करोड़ राशि

सासाराम। रोहतास जिले का डल झील कहे जाने वाला करमचट डैम अब एक बार फिर नए रूप में दिखाई देगा। रोहतास जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी के तहत करमचट डैम को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। उसी को लेकर आज रोहतास जिला पहुंचे वन एवं पर्यावरण मंत्री सुनील कुमार ने पर्यटकों के लिए हाउस वोटिंग की सुविधा का उद्घाटन किया। बता दे कि अब बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को आधुनिक हाउस वोटिंग का आनंद लेने के लिए दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

GNSU Admission Open 2026

लोग अब इसी डैम पर कश्मीर की डल झील वाली हाउस बोटिंग का मजा लेंगे। बताते चले कि दुर्गावती नदी पर कैमूर जिले की तरफ से वोटिंग की सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। लेकिन रविवार को जिस हाउस वोटिंग का उद्घाटन किया गया वह रोहतास जिले की ओर से चलाया जाएगा। करमचट डैम को ईको टूरिज्म के तर्ज पर बढ़ावा देने की उद्देश्य से पहुंचे वन एवं पर्यावरण मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकार बिहार में लगातार टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है और इसका बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रोहतास जिला टूरिज्म का केंद्र है और इसे विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि बिहार में इतना रमणीय जगह मैने कहीं नहीं देखा। उन्होंने कहा कि इस जगह को विकसित करने के लिए 14 करोड़ 91 लख रुपए पारित किए गए हैं जो करमचट डैम के साथ-साथ गुप्ता धाम का विकास पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुप्ता धाम मार्ग में दो-दो तोरण द्वारा भी बनाए जाएंगे। साथ ही साथ वहां पर दुकानदारों के लिए कई सुविधाओं का विकास किया जाएगा। मंत्री ने हाउस बोटिंग का भी आनंद उठाया। मौके पर चेनारी विधानसभा के बीजेपी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम एवं पूर्व विधायक ललन पासवान के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

GNSU Admission Open 2026