Home बिहार अमृत भारत एक्सप्रेस पहुंची सासाराम, लोगों ने किया भव्य स्वागत

अमृत भारत एक्सप्रेस पहुंची सासाराम, लोगों ने किया भव्य स्वागत

508
0
Amrit Bharat Express reached Sasaram, people gave a grand welcome

सासाराम। रोहतास जिले के लिए एक बार फिर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल गई है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को गया जी से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन की सौगात दी है। यह ट्रेन गया से दिल्ली तक के लिए दौड़ेगी। रोहतास जिले में डेहरी और सासाराम में भी ठहराव दिया गया है। वही इस ट्रेन का सासाराम जंक्शन पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया और झंडी दिखाकर यहां से रवाना किया गया। बता दे की पीएम मोदी आज गया जी पहुंचे हुए थे जहां उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

उन्हीं योजनाओं में से गया से दिल्ली तक के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस तथा कोडरमा से वैशाली तक के लिए मेमू पैसेंजर ट्रेन की सौगात देते हुए हरी दिखा करवाना किया। वही वही ट्रेन का सासाराम आगमन को लेकर रेल प्रशासन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें पक्ष एवं विपक्ष के सभी विधायकों एवं सांसदों को बुलाया गया था। सासाराम जंक्शन पर इस ट्रेन की पहुंचते ही लोगों में खुशी दिखाई दी। खासकर बीजेपी के लोगों ने भव्य तरीके से इस ट्रेन का स्वागत किया और पीएम मोदी को बधाई दिया। सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि भारत के सभी राज्यों के लिए विकास का कार्य कर रहें है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि रोहतास जिले को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन देकर यहां के लोगों को सौगात दिया है। उन्होंने कहा कि गया से दिल्ली के लिए रोहतासवासियों को एक और ट्रेन की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की अगुआई में एनडीए सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है। वहीं बीजेपी के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और केंद्र में पीएम मोदी सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रहें है। उन्होंने कहा कि आज बिहार प्रगति कर रह है और आने वाले समय में बिहार का और बेहतर विकास देखने को मिलेगा।

GNSU Admission Open 2026