Home बिहार सासाराम को 42 करोड़ की मिली सौगात, मास्टर प्लान से होगा जलजमाव...

सासाराम को 42 करोड़ की मिली सौगात, मास्टर प्लान से होगा जलजमाव और पेयजल संकट का निदान

594
0
Sasaram gets a gift of 42 crores, waterlogging and drinking water crisis will be resolved through master plan

सासाराम: नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने मंगलवार को सासारामवासियों को 42 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। शहर के मल्टीपरपज़ हॉल परिसर में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने रिमोट दबाकर विभिन्न योजनाओं के शिलापट्ट से पर्दा हटाया। इस दौरान कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। मंत्री ने कहा कि सासाराम जैसे पुराने बसावट वाले शहरों की सबसे बड़ी समस्या जलजमाव है।

जब तक सीवरेज का काम पूरा नहीं होगा, तब तक पुराने बसावटों वाले शहर में सफाई व्यवस्था का असर स्थायी रूप से नहीं दिख सकता। उन्होंने घोषणा की कि शहर की समस्याओं का स्थायी निदान करने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिसके आधार पर जलजमाव और पेयजल की समस्या को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृत टू योजना के तहत सासाराम में 450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आधुनिक सीवरेज सिस्टम का निर्माण कराया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026

इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री गया से करेंगे। इस योजना के पूरा होने के बाद शहर की जलनिकासी और सफाई व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। मंत्री ने कहा कि सासाराम नगर को देखते हुए दीर्घकालिक विकास योजनाएं बनाई जा रही हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि आम लोगों को शुद्ध पेयजल, स्वच्छ वातावरण और मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध हो। मौके पर मेयर काजल कुमारी, डिप्टी मेयर सतवंती देवी सहित कई उपस्थित थे

GNSU Admission Open 2026