Home बिहार बिस्कोमान गोलंबर के पास कुख्यात अपराधी ने छिपाए थे हथियार, पुलिस पर...

बिस्कोमान गोलंबर के पास कुख्यात अपराधी ने छिपाए थे हथियार, पुलिस पर की फायरिंग

398
0
Notorious criminal had hidden weapons near Biscoman Golambar, fired at police, caught in encounter

पटना: पटना में पुलिस और कुख्यात अपराधी विजय सहनी के बीच मुठभेड़ हुआ है। इसमें कुख्यात अपराधी विजय सहनी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे बिहार पुलिस और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान विजय साहनी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में एसटीएफ द्वारा की गई कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में दो गोलियां लगीं। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजय साहनी बिहार, झारखंड, कोलकाता और ओडिशा समेत कई राज्यों में दर्ज 20 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित है।

उस पर झारखंड और कोलकाता में हुए कई बैंक लूट कांडों में शामिल होने का भी आरोप है। इतना ही नहीं पटना के होटल संचालक संतोष कुमार की हत्या का भी मुख्य आरोपी रह चुका है। घटना की पुष्टि करते हुए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि कुछ समय पूर्व विजय साहनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कमर से हथियार निकालकर लहराते हुए नजर आ रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद वह फरार हो गया था और पुलिस को उसकी लगातार तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ ने संयुक्त रूप से आलमगंज, मालसलामी सहित कई थानों की टीम बनाकर कार्रवाई की।

GNSU Admission Open 2026

सूचना मिली थी कि विजय साहनी अपने साथियों के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है और इस समय रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के आशापुर इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने उसे वहां से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान विजय साहनी ने बताया कि उसका हथियार बिस्कोमान गोलंबर के पास झाड़ियों में छिपा है। जब पुलिस उसे हथियार बरामद कराने के लिए घटनास्थल पर लेकर गई, तो उसने अचानक झाड़ियों से पिस्टल निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें विजय साहनी घायल हो गया। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम घटनास्थल की जांच में जुटी हुई है।



GNSU Admission Open 2026