Home बिहार 15 अगस्त पर छात्रों ने नाटक और गीत से लोगों को दिया...

15 अगस्त पर छात्रों ने नाटक और गीत से लोगों को दिया संदेश

696
0
On 15th August, students gave a message to the people through drama and song

सासाराम। 15 स्वतंत्रता के अवसर पर बाबा किड्स गार्डेन स्कूल के प्रांगण में संस्था के प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी एवं निर्देशक अश्विनी कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से झणडोतोलन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी द्वारा 15 अगस्त की महत्ता पर प्रकाश डाला गया और बच्चों को बताया गया कि यह दिन हम सब भारतीयों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस दिन हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था।

और इस आजादी को पाने के लिए हजारों भारतीयों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है। वहीं प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी के देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगा और कराटे का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षिका गरिमा साहू, काजल, सिमरन, रीना एवं नीतू के द्वारा किया गया। विद्यालय के नन्हे मुझे बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा सामाजिक सुधार, नशा उन्मूलन, दहेज प्रथा पर भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

GNSU Admission Open 2026

इस कुप्रथा को लेकर बच्चों ने लोगों को सकारात्मक संदेश भी दिया। विशेष कार्यक्रम के रूप में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वर्ग सात की रागिनी कुमारी के द्वारा कृष्ण भक्ति का नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं वर्ग 5 की प्रतिज्ञा एवं आकृति के द्वारा नशा मुक्ति पर नृत्य का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। वर्ग 2 एवं अन्य वर्ग से नंदिता कुमारी, नियति, रिया, तृषा, रिमझिम, राम, लक्ष्मण एवं सतीश के द्वारा दहेज प्रथा पर सुंदर नित्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही प्रांगण में विजेंद्र तरंग का कार्यक्रम किया गया। प्ले ग्रुप के बच्चों में कायरा, अंकुश इत्यादि के द्वारा भी नृत्य की प्रस्तुत दी गई।

GNSU Admission Open 2026