Home बिहार इंग्लैंड में धमाल मचाने के बाद गृह जिला पहुंचे गेंदबाज आकाशदीप

इंग्लैंड में धमाल मचाने के बाद गृह जिला पहुंचे गेंदबाज आकाशदीप

109
0
After making a splash in England, bowler Akashdeep returned to his home district

दस किलोमीटर तक जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

सासाराम। इंग्लैंड में आयोजित टेस्ट श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप सोमवार को अपने गृह जिला रोहतास पहुंचे। आकाशदीप का रोहतास जिला पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गए। बता दे की आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेकर 39 साल पुराना रिकॉर्ड की बराबरी किया था। उसके बाद देश के साथ साथ रोहतास जिले में भी इसका जश्न मना था। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद आकाशदीप लखनऊ पहुंचे थे जहां अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया उसके बाद आज आकाशदीप अपने गृह जिला रोहतास पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बता दे की भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत बड्डी गांव के रहने वाले हैं। आकाशदीप का गृह जिला पहुंचने पर रोहतास और कैमूर के बॉर्डर खुरमाबाद में उनका भव्य स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में भीड़ और गाड़ियों का काफिला उनके घर तक पहुंचा। इस दौरान कई जगहों पर लोगों ने उन पर फूल की बारिश करते हुए उनका स्वागत किया।

GNSU Admission Open 2026

नाइटवॉचमैन के रूप में की बल्लेबाज़ी

आकाशदीप ने हाल ही में संपन्न इंग्लैंड दौरे पर न केवल गेंद से कमाल दिखाया, बल्कि बल्लेबाजी में भी सबको चौंका दिया। उन्होंने एक टेस्ट मैच में 10 विकेट झटके और मुश्किल हालात में नाइटवॉचमैन के रूप में बल्लेबाज़ी करते हुए यशस्वी जायसवाल के साथ शतकीय साझेदारी निभाई। इस पारी में लगाए गए अर्धशतक के साथ वे उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने एक ही टेस्ट में 10 विकेट और अर्धशतक दोनों दर्ज किए हैं

GNSU Admission Open 2026