डेहरी। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में डी.फार्म, बी.फार्म, एम.फार्म, फार्म.डी एवं फार्म.डी (पी.बी.) के नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम छात्रों को शैक्षणिक वातावरण, संस्थागत मूल्यों तथा व्यावसायिक उत्कृष्टता से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) कुमार अंशुमान, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, जीएनएसयू ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और सतत सीखने की भावना विकसित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रो. (डॉ.) धर्मेन्द्र कुमार, डीन, एनआईओपी ने प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का उल्लेख किया। पहले दिन के सत्र में प्रो. (डॉ.) ललितेश्वर प्रताप सिंह, मुख्य प्रॉक्टर ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आचार संहिता एवं अनुशासन संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।

शंकुल कुमार, कार्यक्रम समन्वयक (एम.फार्म) ने शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी दी, वहीं कुंदन मिश्रा, सहायक रजिस्ट्रार, जीएनएसयू ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं एवं सुविधाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. रंजीत कुमार ने आभार ज्ञापित किया। सफल आयोजन में डॉ. राजीव रंजन, ओमसत्यम एवं पवन गोस्वामी का विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं संकाय सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने उद्घाटन दिवस को अत्यंत सफल और स्मरणीय बना दिया।







