Home बिहार छात्रा की सिर में गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने स्कूल वैन...

छात्रा की सिर में गोली मारकर ह\त्या, गुस्साई भीड़ ने स्कूल वैन को लगाई आग; शिक्षक का मैसेज देख पुलिस सन्न

138
0
Student shot dead in the head, angry mob sets school van on fire; Police stunned after seeing teacher's message

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कोचिंग जा रही एक छात्रा की गोली मारकर ह\त्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बहेरी स्थित एक निजी स्कूल के वाहन में आग लगा दी और दरभंगा–सिंघिया–रोसड़ा मुख्य मार्ग को जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। मृतका की पहचान गुड़िया कुमारी (19 वर्ष), निवासी परसा गांव, तेलिया टोल (उत्तर परसा) के रूप में हुई है।

वह बीपीएससी की तैयारी के लिए रोजाना दरभंगा जिले के बहेरी में कोचिंग जाती थी। सोमवार सुबह वह पगडंडी होते हुए बगीचे के रास्ते से जा रही थी, तभी परसा और बघौनी गांव के बीच अज्ञात बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बहेरी के एक निजी हाई स्कूल के शिक्षक पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मृतका की बड़ी बहन के साथ आरोपी का प्रेम प्रसंग था, जिसका गुड़िया विरोध कर रही थी।

GNSU Admission Open 2026

इसी बात से नाराज होकर शिक्षक ने हत्या की साजिश रची। परिजनों के अनुसार, आरोपी शिक्षक पिछले कई महीनों से उसे धमकी दे रहा था। इस संबंध में दो–तीन महीने पहले शिवाजीनगर थाने में शिकायत भी की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रही है। मौके पर चार थानों की पुलिस और रोसड़ा डीएसपी मौजूद हैं। भीड़ शव उठाने से पुलिस को रोक रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।







GNSU Admission Open 2026