Home बिहार एक महीने में 5313 लीटर शराब जप्त, 175 गिरफ्तार

एक महीने में 5313 लीटर शराब जप्त, 175 गिरफ्तार

115
0
5313 liters of liquor seized in a month, 175 arrested

सासाराम । रोहतास जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को डीआरडीए सभागार में मद्य निषेध को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि पुलिस विभाग एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा माह जुलाई 2025 में 175 शराब में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी।

साथ ही पुलिस विभाग एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा माह जुलाई 2025 में 5313.190 लीटर शराब जप्त की गयी। साथ ही शराब कारोबार के लिए उपयोग किए गए 179 वाहनों का अधिहरण प्रस्ताव विधि शाखा, रोहतास को भेजने का निर्देश दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026

इसके अलावा जुलाई में 52 वाहनों की नीलामी से 13 लाख 34 हजार 190 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। समीक्षा में यह भी बताया गया कि पुलिस विभाग एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा जप्त शराब का विनष्टीकरण प्रस्ताव 15 दिनों के अन्दर भेजने का निर्देश दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026