Home बिहार पानी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, दो अन्य को...

पानी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, दो अन्य को बचाया गया

90
0
Two sisters died due to drowning in water, two others were rescued

जहानाबाद: जहानाबाद जिले के पाली थाना क्षेत्र के नगमा गांव में सोमवार को नहर में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लड़कियों को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया। मृतका की पहचान रुदल बिंद की 13 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी और 11 वर्षीय संजू कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव की चार लड़कियां पास के नहर के किनारे शौच करने गई थीं।

इस दौरान एक लड़की का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। उसे बचाने के लिए उसकी बहन संजू कुमारी भी नहर में कूद गई, लेकिन दोनों गहराई में डूबने लगीं। उन्हें बचाने के प्रयास में बाकी दो लड़कियां भी पानी में उतर गईं और चारों डूबने लगीं। तभी रास्ते से गुजर रहे एक ग्रामीण ने यह दृश्य देखा और तुरंत पानी में उतरकर किसी तरह दो लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

GNSU Admission Open 2026

इस बीच दोनों बहनें पानी की गहराई में समा गईं। सूचना पर स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक बेहद गरीब परिवार से थीं, इसलिए सरकार से मुआवजा और परिजनों को नौकरी देने की मांग की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

GNSU Admission Open 2026