Home बिहार डीएसपी के ठिकाने पर स्पेशल विजिलेंस की छापेमारी, 1.5 करोड़ से ज्यादा...

डीएसपी के ठिकाने पर स्पेशल विजिलेंस की छापेमारी, 1.5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के सबूत

424
0
Special Vigilance raids DSP's residence, evidence of assets worth more than Rs 1.5 crore found

जहानाबाद: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार लगातार कड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) की टीम ने जहानाबाद मुख्यालय के डीएसपी संजीव कुमार के सरकारी आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, एसवीयू की टीम ने सरकारी आवास के गेट को बंद कर दिया है।

बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रह है। सूत्रों के अनुसार, डीएसपी संजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला चल रहा था। जांच में अब तक करीब 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति की जानकारी सामने आई है। इसी को लेकर विजिलेंस की टीम ने पटना, खगड़िया और जहानाबाद स्थित उनके विभिन्न ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की।

GNSU Admission Open 2026

छापेमारी का नेतृत्व स्पेशल विजिलेंस यूनिट के डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। टीम ने डीएसपी संजीव कुमार से पूछताछ भी शुरू कर दी है, जो दो घंटे से अधिक समय से जारी है। छानबीन के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो टीम को बैंक खाते और जमीन के कागजात समेत कई साक्ष्य हाथ लगे हैं। जिससे आय से अधिक संपत्ति की बात सही साबित हो रही है। 


GNSU Admission Open 2026