Home बिहार शाह आलम सैकड़ों समर्थकों के साथ वीआईपी पार्टी में हुए शामिल

शाह आलम सैकड़ों समर्थकों के साथ वीआईपी पार्टी में हुए शामिल

508
0
Shah Alam attended the VIP party with hundreds of supporters

डिहरी(रोहतास)। डिहरी के लाला कॉलोनी स्थित वीआईपी पार्टी के जोनल कार्यालय में आयोजित एक समारोह में डेहरी के समाजसेवी शाह आलम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वीआईपी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पार्टी की ओर से ज़िला अध्यक्ष विवेक सिंह कुशवाहा ने उनका स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर वीआईपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री बालगोविंद बिंद भी मौजूद रहे।

उन्होंने शाह आलम के पार्टी में शामिल होने को संगठन के लिए एक मजबूत सामाजिक जुड़ाव और क्षेत्रीय विस्तार की दिशा में महत्त्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि शाह आलम जैसे ज़मीनी कार्यकर्ता के जुड़ने से डिहरी सहित रोहतास जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार चंद्रदेव बिंद, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा पासवान, प्रदेश महासचिव लल्लू चौधरी, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आलोक पासवान, मुखिया प्रतिनिधि सरोज कुशवाहा, विनय मुखिया, संजय बिंद, राजू चौधरी, आशुतोष मौर्य, शमशेर आलम, परवेज आलम समेत कई स्थानीय प्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए।

GNSU Admission Open 2026

ज़िलाध्यक्ष विवेक सिंह कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, वीआईपी पार्टी सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों के उत्थान और समान अवसरों की लड़ाई लड़ रही है। शाह आलम जैसे समाजसेवियों का जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जनता अब विकल्प चाहती है और वह विकल्प वीआईपी पार्टी बन रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

GNSU Admission Open 2026