Home बिहार जिला परिषद सदस्य सह जेडीयू नेत्री नेहा नटराजन ने थामा जनसुराज का...

जिला परिषद सदस्य सह जेडीयू नेत्री नेहा नटराजन ने थामा जनसुराज का दामन

768
0
District Council member and JDU leader Neha Natrajan joined Jan Suraj

सासाराम। बिहार में जनसुराज द्वारा चलाए जा रहे “बिहार बदलाव यात्रा” के तहत रविवार को सासाराम में बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनसुराज के सैकड़ों समर्थक शामिल हुए और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की सोच घर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। वही इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सह जेडीयू नेत्री नेहा नटराज अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जनसुराज में शामिल हो गई।

नेहा नटराजन के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई अनुभवी कार्यकर्ता और सामाजिक क्षेत्र के सक्रिय लोग भी जनसुराज की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए। सभा में जनसुराज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपीं। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव पूनम पासवान ने कहा कि बिहार को एक नई सोच और नई दिशा देने के लिए जनसुराज पार्टी लगातार संघर्षरत है।

GNSU Admission Open 2026

आज जिस तरह आम लोग और जनप्रतिनिधि हमसे जुड़ रहे हैं, वह इस परिवर्तन की ताकत को दर्शाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष हीरालाल कुशवाहा ने कहा, यह सिर्फ एक राजनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि सामाजिक और प्रशासनिक सुधार का अभियान है जिसमें हर जागरूक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता विनोद तिवारी, विधानसभा प्रभारी आरज़ू खान, वरिष्ठ नेता रोहित पाण्डेय, सऊद आलम लड्डू खान, विनय कुमार सिंह, सहित अनेक जनसुराज पदाधिकारी उपस्थित रहे।

GNSU Admission Open 2026