जहानाबाद: जहानाबाद में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले के काको बाजार इलाके में डायरिया से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुरेंद्र पासवान के रूप में हुई है, जो बीते दो-तीन दिनों से डायरिया से पीड़ित थे। हालांकि, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक मौत का कारण स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता। परिजनों का दावा है कि सुरेंद्र पासवान की मौत डायरिया से हुई है।
जानकारी के अनुसार, पहले उनका इलाज काको के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा था, जहां सलाइन चढ़ाई जा रही थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें शुक्रवार को जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां ऑक्सीजन देने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया, लेकिन पटना ले जाने के क्रम में ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी पुष्टि की है कि सुरेंद्र पासवान की हालत गंभीर थी, इसलिए उन्हें उच्च इलाज के लिए पटना भेजा गया था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। काको बाजार इलाके में बीते छह दिनों से डायरिया का कहर जारी है।
अब तक दर्जनों लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं और कई का इलाज सरकारी व निजी अस्पतालों में चल रहा है। कुछ लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि कई की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। हालात को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को सिविल सर्जन की पहल पर पटना से विशेष डॉक्टरों की टीम काको भेजी गई थी। टीम ने इलाके में पहुंचकर डायरिया पीड़ितों का सैंपल लिया और इलाज शुरू किया। हालांकि, अभी तक किसी की मौत की सरकारी पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में साफ-सफाई और पेयजल की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन को तत्काल ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि डायरिया जैसे जानलेवा बीमारी पर काबू पाया जा







