Home बिहार मधेपुरा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत,...

मधेपुरा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

464
0
Two workers died while cleaning septic tank in Madhepura, one in critical condition

मधेपुरा: मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गम्हरिया रोड स्थित पुलिस लाइन के सामने शनिवार को निर्माणाधीन मकान में शौचालय की टैंक में शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा विजय भगत के निर्माणाधीन मकान में हुआ। मृतकों की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपट्टी वार्ड एक निवासी सहदेव यादव के बेटे प्रमोद यादव (55) और बुढ़ाबे निवासी दिलीप चौहान (40) के रूप में की गई है। तीसरे मजदूर का इलाज मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9 बजे दो मजदूर निर्माणाधीन घर के शौचालय टैंक में शटरिंग खोलने के लिए उतरे थे। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर तीसरा मजदूर टैंक में गया लेकिन वह भी बाहर नहीं निकल सका। इसके बाद घर मालिक का स्टाफ मुकेश कुमार रस्सी के सहारे टैंक में उतरा और बेहोश हो गया। हालांकि उसे तत्काल बाहर निकाल लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अन्य तीनों को बाहर निकाला गया और तुरंत मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रमोद यादव और दिलीप चौहान को मृत घोषित कर दिया। तीसरे मजदूर केटावन निवासी संतोष कुमार का इलाज जारी है।


GNSU Admission Open 2026