प्रतिमा तोड़े जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कराया गया प्राथमिकी दर्ज
सासाराम। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के जिला कांग्रेस कार्यालय में स्थित पूर्व देश के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं पूर्व मंत्री पंडित गिरीश नारायण मिश्रा की प्रतिमा तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना तत्काल स्थानीय थाने को दी गई। मौके पर पहुंचे सासाराम डीएसपी 1 ने मामले की जांच किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे शर्मनाक घटना बताया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार बीती रात असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार इस घटना को सोमवार की रात्रि में अंजाम दिया गया है क्यों कि सोमवार की शाम तक प्रतिमा पूरी तरह से सही सलामत थी। परन्तु मंगलवार की सुबह जब कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय पहुंचे तो प्रतिमा टूटा हुआ पाया गया। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की मांग किया है। घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सासाराम नगर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है। वही पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।







