Home बिहार अमित शाह के दौरे से पहले सीएम नीतीश पहुंचे माता जानकी की...

अमित शाह के दौरे से पहले सीएम नीतीश पहुंचे माता जानकी की स्थली, 8 अगस्त को होगा मंदिर का भूमि पूजन

570
0
Before Amit Shah's visit, CM Nitish reached the place of Mata Janaki, the ground breaking ceremony of the temple will be held on August 8

सीतामढ़ी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पुनौरा धाम का दौरा किया। दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी मंदिर परिसर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले माता सीता की पूजा-अर्चना की, फिर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने उर्विजा कुंड सहित विभिन्न स्थलों का जायजा लिया और आगामी 8 अगस्त को प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री लगभग 15 मिनट तक पुनौरा धाम में रुके और भव्य मंदिर निर्माण की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद वे सड़क मार्ग से डुमरा स्थित जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के आवास पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने भोजन किया और पार्टी नेताओं से मुलाकात की। तत्पश्चात डुमरा हवाई अड्डा मैदान से पटना के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि 8 अगस्त को पुनौरा धाम में अयोध्या की तर्ज पर माता सीता के भव्य मंदिर का भूमि पूजन किया जाना है। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। हाल ही में नीतीश कैबिनेट ने मंदिर निर्माण के लिए 883 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

GNSU Admission Open 2026

मंदिर की संरचना भी तैयार हो चुकी है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद मंदिर के महंत कौशल किशोर दास ने कहा कि भूमि पूजन की तैयारियों के निरीक्षण के लिए सीएम नीतीश खुद आए थे। उन्होंने कहा कि यह माता सीता की ही कल्पना थी कि पहले भगवान श्रीराम का मंदिर बने और फिर उनका। अब वह शुभ दिन आ गया है। महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मोदी सरकार में हिंदू आस्था से जुड़े स्थलों का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में “सीतामढ़ी” का नाम पूरी दुनिया में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा और हर बच्चा यह जान सकेगा कि माता सीता की जन्मभूमि कहां है।


GNSU Admission Open 2026