Home बिहार चुनाव से पहले राजद ने किए प्रकोष्ठों का गठन, लालू प्रसाद ने...

चुनाव से पहले राजद ने किए प्रकोष्ठों का गठन, लालू प्रसाद ने पूर्व मंत्रियों और सांसदों को सौंपी कमान

549
0
RJD formed cells before the elections, Lalu Prasad handed over the command to former ministers and MPs

पटना: बिहार चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इन सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और सदस्यों का मनोनयन कर दिया है। खास बात यह है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह को किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

राजद के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि लालू प्रसाद ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह को महिला प्रकोष्ठ, सांसद अभय कुशवाहा को युवा प्रकोष्ठ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली अशरफ फ़ातमी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, सांसद सुधाकर सिंह को किसान प्रकोष्ठ एवं दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर प्रो. नवल किशोर को छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026