Home राष्ट्रीय किशन घाट पर प्रदर्शन के मद्देनज़र पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

किशन घाट पर प्रदर्शन के मद्देनज़र पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

33
0
Police issued a traffic advisory in view of the protest at Kishan Ghat.

नयी दिल्ली: दिल्ली यातायात पुलिस ने मंगलवार को ‘देश बचाओ मोर्चा’ द्वारा किशन घाट पर आयोजित प्रदर्शन और रैली को देखते हुए एक यातायात परामर्श जारी किया है। इसमें लोगों को आज सुबह 8.30 बजे से यातायात पर संभावित रोक और मार्ग बदलने के बारे में जानकारी दी गई है। परामर्श के अनुसार विरोध प्रदर्शन वाली जगह और उसके आसपास यातायात को सुचारू रूप से चलाने और लोगों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए जरूरत के हिसाब से यातायात का मार्ग बदला जाएगा।


परामर्श के अनुसार यातायात की स्थिति को देखते हुए दिल्ली गेट, राजघाट क्रॉसिंग, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर से यातायात का मार्ग बदला जा सकता है। पुलिस ने कहा कि सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट डीटीसी डिपो रोड, राजघाट डीटीसी बाईपास रोड और आसपास की सड़कों सहित कई अहम रास्तों पर दिन के समय जाम और बीच-बीच में यातायात पर रोक लग सकती है।

GNSU Admission Open 2026


पुलिस ने कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा , रेलवे स्टेशनों और आसपास के इलाकों की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और संभावित देरी को ध्यान में रखें।


परामर्श में वाहन चालकों से कहा गया है कि वे अहम चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों का सहयोग करें और गाड़ियां केवल तय पार्किंग जगहों पर ही खड़ी करें।