Home बिहार सीवान में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार; कई फर्जी...

सीवान में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार; कई फर्जी दस्तावेज और मोबाइल जब्त

426
0
Cyber fraud gang busted in Siwan, six accused arrested; Many fake documents and mobiles seized

सीवान: सीवान जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सीवान पुलिस ने गेमिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना सीवान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी सीवान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर थाना की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए लोगों को ठग रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि वे गेमिंग एप के जरिए लोगों से साइबर ठगी करते थे। पुलिस ने इनके पास से दो लैपटॉप, एक टैबलेट, कुल 74,100 रुपये नगद, 20 एटीएम कार्ड, 26 मोबाइल फोन, 31 चेकबुक, चार पासबुक, 19 वाई-फाई मशीनें, दो वाई-फाई राउटर, तीन चार्जर, एक इलेक्ट्रिक बोर्ड, दो मोटरसाइकिल, दो नोटबुक, 17 यूपीआई सागर, दो आधार कार्ड, एक पासपोर्ट, एक पैन कार्ड, एक स्मार्ट कार्ड और एक बायोमेट्रिक मशीन बरामद की है।

GNSU Admission Open 2026

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली निवासी सुनील सिंह के पुत्र सुमित कुमार, विद्यार्थी सिंह के पुत्र अनिकेत कुमार, बरियारपुर निवासी राज कुमार, जितेन्द्र सिंह के पुत्र आदित्य कुमार, संता सिंह के पुत्र बंटी कुमार सिंह और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर छपिया निवासी बलीलाल सिंह के पुत्र भान्नी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह गेमिंग एप के जरिए लोगों को लालच देकर उनकी बैंकिंग डिटेल और ओटीपी हासिल करता था और फिर उनके खातों से पैसे निकाल लेता था। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस मामले में और लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।


GNSU Admission Open 2026