Home बिहार हाईवा ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत;...

हाईवा ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

350
0
Heavy truck hit an auto, two youths died; family members were in a state of panic

औरंगाबाद: औरंगाबाद में एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो पर सवार दो यात्रियों की मौत हो गई। घटना बुधवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 पर औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में खैरी मोड़ के पास घटी। मृतकों में से एक की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे 28 वर्षीय मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मामले में औरंगाबाद नगर थाना पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार, ओबरा से ऑटो यात्रियों को लेकर औरंगाबाद आ रहा था। इसी दौरान औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में खैरी मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस बीच हादसे की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल आए एक मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा दोनों युवकों को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जाने पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने इलाज में लापरवाही बरती। यदि समय पर दोनों घायलों का इलाज हो जाता तो, उनकी जान बच जाती। इलाज में लापरवाही बरते जाने के विरोध में अस्पताल में हंगामा भी किया, जिसे मौके पर पहुंची औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।

GNSU Admission Open 2026

इस बीच हादसे की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे लोजपा (रामविलास) के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह ने परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि वे अपने स्तर से पहल कर मृतकों के परिजनों को सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा शीघ्रता से दिलाने का काम करेंगे। मामले में औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एनएच-139 पर औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में खैरी मोड़ के पास हाइवा द्वारा ऑटो में टक्कर मारे जाने से ऑटो पर सवार दो युवकों की मौत हो गई है। मृतकों में से एक की पहचान ओबरा प्रखंड के खुदवां थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव निवासी अजय सिंह के पुत्र अंकित कुमार (30) के रूप में की गई है। जबकि दूसरे 28 वर्षीय मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अज्ञात युवक की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी है। वहीं, हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।





GNSU Admission Open 2026