Home बिहार अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन दोस्त घायल, इलाज के दौरान एक...

अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन दोस्त घायल, इलाज के दौरान एक की मौत; पुलिस कर रही जांच

420
0
Three friends injured in collision with an unknown vehicle, one died during treatment; Police is investigating

वैशाली: वैशाली जिले के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर एनएच-22 स्थित काजीपुर थाना क्षेत्र के एकरा गांव के पास सोमवार को एक बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पहलादपुर निवासी रामाकांत झा के 20 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है।

वहीं, दो अन्य घायलों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर किया, लेकिन परिजन उन्हें लेकर मुजफ्फरपुर के एक निजी नर्सिंग होम चले गए। मिली जानकारी के अनुसार, अजय अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से हाजीपुर जा रहा था, तभी काजीपुर थाना क्षेत्र के एकरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

GNSU Admission Open 2026

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है और दो घायल हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026