
पटना: पटना जिले के पटना सिटी स्थित आलमगंज थाना के भद्र घाट पर सावन महीने के सोमवारी पर गंगा नदी में गंगा स्नान को करने के लिए गए पांच किशोर स्नान के दौरान डूबने लगे। इसी बीच गंगा घाट पर मौजूद लोगों की ओर शोर मचाने पर तैनात एसएसबी के जवानों ने त्वरित रेस्क्यू आपरेशन चला कर डूब रहे तीन किशोर को बचा लिया है। दो के लापता होने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गंगा घाट पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया है। गंगा नदी से बचाए गए तीन किसानों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
हालांकि एसएसबी टीम के द्वारा लापता हुए किशोर की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया है। इधर, स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है। बताया जाता है कि पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भद्र घाट पर सोमवार को सावन महीने के सोमवारी को लेकर गंगा स्नान के लिए काफी भीड़ उमड़ी हुई है। वही गंगा स्नान करने के लिए पांच किशोर एक साथ घाट पर स्नान करने लगे। गंगा स्नान के दौरान 5 किशोर एक साथ गंगा नदी के तेज धारा होने के कारण बहने लगे। डूबता हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने हो हल्ला किया। लोगों की हो हल्ला को सुनकर मौजूद रहे एसएसबी के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि जवानों के प्रयास से तीन किशोर को गंगा नदी से बचा लिया गया। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है, जबकि दो किशोर गंगा नदी के तेज धार में भाकर लापता हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी है। हालांकि एसएसबी की टीम भी लापता हुए किशोरी के तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया है। घटना के संबंध मे एसएसबी के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार और अजीत जडेजा ने बताया कि आलमगंज थाना के बड़ी पटनदेवी कालोनी निवासी तीन किशोर शिवम, अमन और आदित्य को सुरक्षित बचा कर परिजनो को सौंप दिया गया है। दो और किशोर के लापता होने की बात कही जा रही है। दोनो की तलाश की जा रहे। सूचना मिलते ही आलमगंज थाना की पुलिस भी पहुंच कर मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि खोजबीन की जा रही है। एसएसबी के जवानो का कहना है कि उफनती गंगा की धारा मे करेंट अधिक है। इस कारण से रेसक्यू करने मे परेशानी आ रही है। इसके बाद भी खोजबीन चल रहा है। गंगा तट पर डूबे किशोर के परिवार और मुहल्ला के लोगो की भीड जुटी है।






